उत्तराखंड जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस नशे कारोबारियों के विरुद्ध कर रही लगातार कड़ी कार्यवाही
नानकमत्ता थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, स्मैक हीरोइन के साथ 02 नेपाली अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) देहरादून। उत्तराखंड जनपद ऊधम सिंह नगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में जिले भर में अवैध नशे कारोबारियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं जिसमें अभी तक पुलिस को कई बड़ी सफलताएं हासिल हुई हैं। वहीं नानकमत्ता थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में नशे कारोबारियों के विरुद्ध अभियान के तहत कई बड़े नशा तस्करों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई है। इसी क्रम में नानकमत्ता थाना पुलिस टीम द्वारा 02 नेपाली अभियुक्तों को अवैध स्मैक व हीरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी खटीमा के निर्देशन में 26 दिसम्बर को चेकिंग अभियान के दौरान 02 नेपाली युवकों पर सन्देह होने पर हिरासत में लिया गया। जिनकी तलाशी लेने पर पुलिस को एक युवक के पास से 8.02 ग्राम स्मैक व 6.99 ग्राम हीरोइन व दूसरे युवक के पास से 6.83 ग्राम स्मैक/हीरोइन व 5.97 ग्राम स्मैक/हीरोइन के साथ कुल 14.85 ग्राम अवैध स्मैक हीरोइन बरामद की गई। जिस पर नानकमत्ता थाना में दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई है। पूछताछ करने पर गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों ने अपना नाम जीवन कार्की उम्र 25 वर्ष, देव कुमार उम्र 19 वर्ष निवासी महेन्द्र नगर नेपाल बताया।वहीं थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए नेपाली अभियुक्तों ने कई नशा तस्करों के नाम बताए हैं जिनकी शीघ्र ही गिरफ्तारी कर उनकी संपत्ति की जांच की जाएगी। वहीं नानकमत्ता थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि किसी भी तरह से अवैध नशे कारोबारियों को बक्शा नहीं जायेगा। थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुनील कुमार, कां० विक्रम सिंह, कां० वीरेंद्र कुमार शामिल रहे।











