देश को नई दिशा देने का काम कर रही मोदी जी के मन की बात: सुनील सेठी
चिराग कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। आज देश के प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उतरी हरिद्वार वार्ड संख्या 2 पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील सेठी एवं डॉक्टर नीतिथ ऐरन की उपस्थिति में सुना। इस अवसर पर भाजपा नेता सुनील सेठी एवं डॉ. निशिथ ऐरन ने कहा कि मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम पर हर उस विषय पर चर्चा होती है, जिसे आज तक जानने से देशवासी अंजान रहे मोदी के मन की बात कार्यक्रम पर अगर गौर किया जाए तो कई उद्योगों से लेकर कई ऐसे गम्भीर विषयों पर मोदी के द्वारा लोगों का ध्यान आकर्षित करवाना एक अलग ही अध्याय को जोड़ता है। आज पूरे देश के साथ साथ कई अन्य देशों में भी मन की बात कार्यक्रम को सुना जाता है। मन की बात कार्यक्रम पर मुख्य रूप से भाजपा नेता सुनील सेठी डॉक्टर नीतिथ ऐरन अध्यक्ष श्री राम सेवा ट्रस्ट हरिद्वार, राकेश जमदग्नि, अंशुल अग्रवाल, अमित, सोनू, राधेश्याम डूबे, करन रावत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











