लक्सर

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर लक्सर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भव्य महानगर कीर्तन ने रचा आध्यात्मिक माहौल

फिरोज अहमद जिला ग्रामीण प्रभारी

Oplus_16908288
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। सिख धर्म के दसवें गुरु, श्री गुरु गोविंद सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर लक्सर नगर में भव्य और ऐतिहासिक महानगर कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से ओत-प्रोत इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में संगत ने सहभागिता की और पूरे नगर को गुरुवाणी के रंग में रंग दिया। कीर्तन में शामिल निर्वैर सिंह ढिल्लों, बलविंदर सिंह, लाठी सिंह, गुरबाज सिंह बाजवा, जगप्रीत सिंह, गुरमीत सिंह श्रद्धालुओं ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर महानगर कीर्तन का आयोजन किया गया, जो उत्तर प्रदेश के पुरकाजी से प्रारंभ होकर लक्सर होते हुए हरिद्वार में जाकर संपन्न होगा। कीर्तन के दौरान नगर का वातावरण पूर्णतः धार्मिक और आध्यात्मिक बना रहा। महानगर कीर्तन के स्वागत में नगरवासियों, समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह पंडाल लगाकर संगत के लिए लंगर की विशेष व्यवस्था की गई। मार्ग में अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने कीर्तन में शामिल संगत पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, जिससे आयोजन की भव्यता और बढ़ गई। कार्यक्रम के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया और पूरे आयोजन को सकुशल संपन्न कराया गया। इस मौके पर क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button