हरिद्वार कोतवाली पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा
उत्तर प्रदेश का नशा तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, दो किलो के अधिक गांजा बरामद

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार शहर की कोतवाली पुलिस नशा तस्करों पर शिकंजा कसने में कामयाब हो रही है। युवाओं में नशे का जहर घोल रहे नशा तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई भारी पड़ जारी है। वही मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने सभी थाना प्रभारीयों को नशे का काम करने वालों पर कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए हुए हैं। वहीं निर्देश पर हरिद्वार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के नेतृत्व में पुलिस टीमें गठित कर नशे का काम कर रहे तस्करों पर कार्यवाही की जा रही है। हरिद्वार की रोड़ी बेलवाला पुलिस ने उत्तर प्रदेश के विनोद निवासी हरदोई को चेकिंग के दौरान 2 किलो 700 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं रोडी बेलवाला चौकी प्रभारी चरण सिंह चौहान ने बताया कि चमगादड़ टापू के पास पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया हुआ था, पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से लाखों रुपए का गांजा बरामद किया गया है, नशा तस्कर को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।









