हरिद्वार

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कटारपुर में विभिन्न कौशल बोध विषय पर लगे स्टॉल

गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार में ब्लॉक बहादराबाद अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कटारपुर में छात्र छात्राओ द्वारा विभिन्न कौशल बोध विषय पर स्टॉल लगाई गयी। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संध्या रानी ने बताया कि ब्लॉक स्तर से अपने विद्यालय का चयन हुआ यह हम सभी के लिए गौरव और हर्ष’ की बात है। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे खंड शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुवात की। कार्यक्रम मे आस पास के अन्य गाँव जियापोता, बिसनपुर, चांदपुर के विद्यालय से शिक्षक, शिक्षिका और राजकीय प्राथमिक विद्यालय कटारपुर के छात्र छात्राओ और भारी संख्या में अभिभावको ने भाग लिया। छात्रों ने सिलाई, ब्यूटी पार्लर, साइकल, बिजली, कम्प्यूटर, मिट्टी की कला से सम्बन्धित स्टॉल पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने संबोधन में छात्रों और शिक्षकों को कौशल बोध के महत्त्व बताया। छात्रों के स्टॉल पर उनकी प्रतिभाओ को देखकर भूरि भूरि प्रशंसा की। शिक्षण क्षेत्र में प्रधानाध्यापिका संध्या रानी के 30 वर्ष पूर्ण होने पर खंड शिक्षा अधिकारी और अन्यो ने बधाई दी। इस अवसर पर कार्यक्रम के अंत में संध्या रानी की ओर से विशेष भोज की व्यवस्था की गयी। शशि यादव, मनोरमा मेहता, मोनिका मल्होत्रा ने कार्यक्रम को सफल बनाने मे सहयोग दिया। बहादराबाद ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौहान, फेरुपुर संकल समन्वयक तन्नु पंत, अजीम प्रेम जी फाउंडेशन से अभिमन्यु और मीडिया से गगन शर्मा उपस्तिथ रहे।

Related Articles

Back to top button