देहरादून

उधमसिंह नगर पुलिस ने पकड़ा किताबों का बड़ा जखीरा, गोदाम में मिली दस लाख किताबों की संख्या

NCERT की नकली किताबें बरामद, दस करोड़ रुपए की है कीमत, डीजीपी ने की घोषणा

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। उधमसिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, नकली सामग्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी मात्रा में नकली एनसीईआरटी की किताबें बरामद की गई है। उधमसिंह नगर स्थित रुद्रपुर कोतवाली पुलिस द्वारा 14 मार्च को चेकिंग अभियान चलाया हुआ था, अभियान के दौरान आनंदम रिजॉर्ट के पास एक कंटेनर वाहन को रोककर चेकिंग की गई भारी मात्रा में किताबें देख पुलिस के होश उड़ गए। आनन-फानन में पुलिस ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने किताबों की जांच करते हुए नकली बताया। जानकारी के मुताबिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में गोदाम का निरीक्षण किया गया, जहां लगभग 10 लाख पुस्तकों मिली। जांच में गोदाम स्वामी का नाम राजेश कुमार जैन पाया गया, जबकि उक्त गोदाम संदीप नामक व्यक्ति को किराये पर दिया गया था। वहीं भारी मात्रा में किताबों का खुलासा ई-वे बिल न होने पर पुलिस द्वारा पूछताछ पर वाहन चालक ने मेरठ से लाने की जानकारी दी, पुलिस को शक होने पर गोदाम देखा गया। वहीं दिल्ली से आई NCERT की टीम द्वारा जांच में पता लगा कि छपाई, कागज, बाइंडिंग एवं कवर डिजाइन निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं थे, पुस्तक सामग्री नकली होने की पुष्टि करते हुए कल रात्रि कोतवाली रुद्रपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है, जिसकी विवेचना प्रचलित है। वहीं पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड दीपम सेठ द्वारा पुलिस टीम के इस उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए 20,000 रुपये की धनराशि से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई है। पुलिस अब हर पहलू पर जांच कर रही है और इतनी भारी मात्रा में नकली किताबों का होना कहीं कड़ियां जोड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button