हरिद्वार

हरिद्वार पुलिस ने लौटाई चहरों पर मुस्कान, 12 राज्यों से अधिक लोगों के मोबाइल बरामद

नवरात्रों पर पुलिस का तोहफा, सीईआईआर पोर्टल ने ढूंढ़ निकाले 120 मोबाइल फोन

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। नवरात्रों से एक दिन पूर्व हरिद्वार पुलिस ने मायूस चेहरों पर मुस्कान लौटते हुए 120 मोबाइल फोन बरामद किए है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा ऑपरेशन रिकवरी के तहत खोए हुये मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु सभी थाना प्रभारी को CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। वहीं हरिद्वार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के नेत्तृव में पुलिस टीम के द्वारा CEIR पोर्टल एवं अन्य माध्यम से खोए हुए 120 मोबाइल फोन की रिकवरी की गयी, जिनकी कीमत लगभग पचास लाख (5000000 रुपये) है। वहीं इस बाबत पर निशा यादव एसपी क्राइम ने बताया कि हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से खोए हुए 120 मोबाइल फोन को बरामद किया है। उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों से बरामद किए गए मोबाइल फोन को मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द कर दिया गया है। साथ ही 37 मोबाईल फोनो के मोबाइल स्वामी गुजरात, सिक्किम, महाराष्ट्र, आन्ध्र प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, J&K आदि राज्यो के अधिक दूर होने के कारण अपना फोन लेने के लिये कोतवाली नगर हरिद्वार नहीं आ पाए, जिनके मोबाईल फोनो को हरिद्वार पुलिस द्वारा कोरियर सर्विस के माध्यम से मोबाईल स्वामियों तक पंहुचायें जाएंगे। वहीं खोये हुये मोबाइल फोन मिलने पर मोबाइल स्वामियो देश के कई राज्यों से कोतवाली नगर आये औऱ फोन प्राप्त होने पर उनके द्वारा हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया गया।

Related Articles

Back to top button