हरिद्वार

समय कम-कैसे होंगे अर्धकुंभ मेले के कार्य: सुनील सेठी

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सहित मुख्य सचिव से महानगर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने पत्र लिख अर्धकुंभ कार्यों को तेजी से एवं गुणवत्ता ठेकेदारों से करवाए जाने की रखी मांग। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने अर्धकुंभ मेले की तैयारियों को लेकर किए जा रहे, कार्यों में तेजी एवं गुणवत्ता की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मांग रखते हुए कहा कि जिस प्रकार अर्ध कुंभ मेले को भव्य दिव्य बनाए जाने को सरकार प्रतिबद्ध है उसके लिए सीवर के कार्यों से टूटी सड़के, जगह जगह खुदी सड़के एक चुनौती पूर्ण कार्य रहेगा क्योंकि अभी सीजन के समय भारी बारिशों के बाद ये सड़के बैठेंगी जगह जगह खोखली खुदाई के कारण जो अर्धकुंभ में बाधक साबित होगी उसी तरह अन्य जो कार्य किए जा रहे है उनमें भी गुणवत्ता और समय का ध्यान रखा जाना चुनौती पूर्ण होगा क्योंकि समय कम है और कार्य ज्यादा आगे यात्रा सीजन है जो अर्धकुंभ कार्यों में दिक्कतें पैदा करेगा। सेठी ने मुख्यमंत्री से अर्धकुंभ में होने वाले कार्यों को तेजी से साथ ही गुणवत्ता वाले चयनित ठेकेदारों से करवाए जाने की मांग की जिससे सरकारी जनता के पैसे का दुरुपयोग न हो ओर स्थाई कार्यों पर जोर दिया जाए जिससे मेले के बाद स्थानीय जनता को उसका लाभ मिल सके। पत्र भेजने वालो में मुख्य रूप से सुनील मनोचा, मुकेश अग्रवाल, सोनू चौधरी, लाल जी, एस एन तिवारी, राकेश सिंह, सौरभ अरोड़ा, राजेश अरोड़ा, अमित सिंह, राहुल शर्मा, देवेंद्र सिंह, मनोज कुमार, हरीश शर्मा रहे।

Related Articles

Back to top button