देहरादून

फुल एक्शन मोड में दून पुलिस, कप्तान ने खुद टीम को किया ब्रीफ

राजेश पसरीचा देहरादून प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। राजधानी देहरादून की शांत वादियों में सिर उठा रहे हुदंगियो, बदमाशो, मनमाने लोगो के खिलाफ दून पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल व उनकी टीम पुरजोर तरीके से एक्शन मोड़ ऑन कर दिया गया है, जिस क्रम में कल देर रात भी दून पुलिस के अधिकारियों समेत दून पुलिस बल द्वारा अलग अलग स्थानों पर चेकिंग समेत संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त रहे व्यक्तियों के ठिकानों पर छापेमारी कर तलाशी ली गयी।

इस दौरान पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा स्वयं ग्राउंड जीरो पर तैनात रहकर अपनी टीम को ब्रीफ कर संदिग्ध व्यक्तियों की पूर्णतः चेकिंग, शिक्षा की आड़ में रात्रि में सड़कों पर हुड़दंग कर रहे छात्रों, स्टंटबाजो, रैश ड्राइवर्स के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही को निर्देशित किया।

कप्तान द्वारा अधिकारियों को आदेशित किया कि शहर में जो भी तय सीमा से अधिक समय तक बार, पब, रेस्टोरेंट खुले दिखे उनके खिलाफ तुरन्त ही कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज करें और उनके लाइसेंस को निरस्ती हेतु रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को प्रेषित करें।

कप्तान द्वारा ब्रीफ़िंग के उपरान्त पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व समेत अलग-अलग पुलिस टीमो द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्रो में चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्धों के खिलाफ कार्यवाही की। पुलिस टीम की कार्यवाही देर रात तक जारी रही।

Related Articles

Back to top button