हरिद्वार

नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ व मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार, ज्वालापुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

चिराग कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने नाबालिग किशोरी से जुड़े गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला तब प्रकाश में आया जब ज्वालापुर निवासी एक पिता ने शिकायत दी कि मूलचंद उर्फ भूला ने घर में घुसकर उनकी 14 वर्षीय बेटी से मारपीट, छेड़छाड़ और जबरदस्ती की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशों पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की। मुखबिर की मदद से आरोपी मूलचंद उर्फ भूला को शास्त्री नगर ज्वालापुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button