हरिद्वार

भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रसार हेतु देसविवि और विएमयू में सहमति

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या यूरोप प्रवास के क्रम में कौनस पहुँचे, जहाँ उन्होंने विटॉटस मैगनस यूनिवर्सिटी (विएमयू) के वाईस चांसलर प्रोफेसर रयटिस पाकोस्निस एवं विभिन्न संकायों के डीन के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

इस बैठक में शैक्षणिक सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, तथा शोध के क्षेत्र में संभावित संयुक्त परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों संस्थानों के बीच ज्ञान-विज्ञान के आदान-प्रदान को सशक्त बनाने तथा वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति एवं जीवन-दर्शन को स्थापित करने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनी।

डॉ. चिन्मय पंड्या ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय के उद्देश्यों, योग, भारतीय संस्कृति एवं समग्र शिक्षा पद्धति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रसारित करने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं विएमयू के वाइस चांसलर एवं डीन ने इस सहयोग को भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और इस दिशा में मिलकर आगे बढ़ने पर सहमति बनी।

Related Articles

Back to top button