हरिद्वार

हरिद्वार में राष्ट्रवादी विचारों का संगम, साहिल गोयल ने कवि सिंह से की शिष्टाचार भेंट

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में आज एक विशेष शिष्टाचार भेंट के दौरान शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता के सानिध्य में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री साहिल गोयल ने देश के सुप्रसिद्ध कवि और गायक कवि सिंह से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रवाद, सनातन संस्कृति और सामाजिक एकजुटता जैसे विषयों पर चर्चा हुई हरिद्वार में हुई इस आत्मीय मुलाकात को राष्ट्रवादी एवं सांस्कृतिक विचारधारा के मजबूत समन्वय के रूप में देखा जा रहा है। साहिल गोयल ने कवि सिंह के राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीतों और कविताओं की सराहना की, वहीं सभी ने समाज में सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय मूल्यों को सशक्त करने पर जोर दिया।

Related Articles

Back to top button