धर्मनगरी हरिद्वार में दिखने लगा है गर्मी का असर, बढ़ता तापमान, हीटवेव ने बढ़ाई चिंता
रजत चौहान प्रधान सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार धर्मनगरी में अप्रैल के अंतिम दिनों में ही गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। हरिद्वार जिले में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग जरूरी काम के लिए ही बाहर निकल रहे हैं।
वहीं हरिद्वार क्षेत्र अंतर्गत सिडकुल मंत्रा निवासी नवीन चौहान ने बताया कि हरिद्वार में दिनभर तेज धूप और हवा न चलने के कारण लू जैसे हालात बन रहे है। हल्का पसीना आते ही चिपचिपाहट महसूस हो रही है और पंखों की हवा भी राहत नहीं दे पा रही।
उन्होंने बताया कि लोग अपने चेहरे को कपड़े से ढककर, सिर पर हेलमेट या टोपी पहनकर निकल रहे हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए जूस, लस्सी और नींबू पानी की मांग बढ़ गई है।
अब देखना ये होगा कि बढ़ती गर्मी के चलते मानसून कितनी जल्दी दस्तक देता है ओर लोगों को गर्मी से राहत दिलाता है। वहीं दूसरी ओर जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड राज्य में अप्रैल 2026 के अंत में भीषण हिट वेव (लू) का खतरा मंडरा रहा है, जिससे राज्य सरकार समेत प्रशासन की चिंता बढ़ रही है। तापमान मैदानी इलाकों में 40°C और पहाड़ी क्षेत्रों में 30°C से अधिक तापमान को हीट वेव माना जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम है। सूत्रों की माने तो 12-4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें, खूब पानी पिएं और जैसे स्रोतों से सतर्क रहें।









