हरिद्वार

पुलिस अधीक्षक यातायात निशा यादव ने किया सीपीयू कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण, नियमों का उल्लंघन पर होगी बड़ी कार्यवाही

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओ की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए गुरुवार को पुलिस अधीक्षक यातायात हरिद्वार सुश्री निशा यादव द्वारा सीपीयू हरिद्वार का वार्षिक निरीक्षण किया गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण के दौरान यातायात से संबंधित सभी उपकरणों, कार्यालय परिसर में रखे गए सीज वाहनों, कार्यालयी अभिलेखों एवं उनके रख-रखाव की गहनता से जांच की गई। निरीक्षण के उपरांत कार्यप्रणाली से संतुष्ट नजर आईं तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

निरीक्षण के पश्चात सम्मेलन में प्रतिभाग किया गया, जिसमें पुलिस उपाधीक्षक यातायात बिपेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक सीपीयू हरिद्वार हितेश कुमार सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान अधिकारी एवं कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना गया।

वहीं इस बाबत पर पुलिस अधीक्षक यातायात हरिद्वार निशा यादव ने कहा कि निरीक्षण के दौरान चारधाम यात्रा एवं शहर क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने, यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा ड्यूटी के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन से शालीन एवं संयमित व्यवहार बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

Related Articles

Back to top button