हरिद्वार

तीर्थ नगरी पतित पावनी मां गंगा को गंगा मां गंगा के नामों से तिलक करने की पहल

राजेश पसरीचा उत्तराखंड प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) हरिद्वार। तीर्थ नगरी हरिद्वार गंगा मैया के विशेष महत्व और सम्मान को ध्यान में रखते हुए आत्मचिन्तनम परिवार व मनुमन की आवाज फाउंडेशन द्वारा पहल करते हुए, हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित जी को आगामी कुंभ के आयोजन से पूर्व ही हरिद्वार जिले में बने फ्लाईओवर, ब्रिज और गंगा सेतु आदि के नाम मां गंगा के विभिन्न नाम पर रखने का प्रस्ताव ज्ञापन सौंपा गया। इसी के साथ ही कुछ उपयोगी और सार्थक नामों के भी सुझाव दिए गए। वहीं डॉ मनु शिवपुरी ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि आज आत्म चिन्तनम परिवार एवं मनुमान की आवाज फाउंडेशन से अंकुर पालीवाल ने हरिद्वार जिलाधिकारी महोदय मयूर दीक्षित से भेंट करते हुए एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें हरिद्वार जिले में बने फ्लाईओवर ब्रिज और गंगा सेतु आदि के नाम मां गंगा के विभिन्न नामों पर रखने का प्रस्ताव रखा गया। अभिनंदन गुप्ता ने बताया कि क्योंकि हरिद्वार जो कि एक धार्मिक, आध्यात्मिक और पतित पावनी मां गंगा की नगरी है जो देश भर के श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र है। हरिद्वार में आने वाले तीर्थ यात्री जब इस गंगा नगरी में प्रवेश करते हैं तो इन इन सेतु फ्लाईओवर ब्रिज से होकर ही हरिद्वार में प्रवेश करते हैं। जिससे आने वाली यात्रियों को भी इस धार्मिक नगरी से प्रवेश का अनुभव हो सकेगा। डॉ मनु ने कहा वहीं इन अलग-अलग सेतुओं से गुजरते हुए उन्हें हर पल पर मां गंगा के नाम नजर आएंगे जिससे हरिद्वार क्षेत्र की धार्मिकता और पवित्रता का अनुभव स्थानीय लोगों के साथ ही आने वाले यात्रियों को भी महसूस होगा। प्रस्तुत किए गए सुझाव जिलाधिकारी द्वारा सराहना की गई। जिस पर जिलाधिकारी महोदय मयूर दीक्षित द्वारा आश्वासन दिया गया कि इस विषय पर एक बैठक आयोजित की जाएगी बैठक में इस विषय पर चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर डॉ, मनु शिवपुरी (ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ) अभिनंदन गुप्ता संरक्षक, मधुर मोहन शर्मा, समाजसेवी, अंकुर पालीवाल महामंत्री, आत्म चिन्तनम परिवार एवं अधिवक्ता अभिषेक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button