हरिद्वार

जर्जर भूमिगत पोल बॉक्स सहित विद्युत विभाग की कमियों को तत्काल सुधारा जाए: सुनील सेठी

चिराग कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार में भूमिगत विद्युत विभाग की लापरवाही समेत ज्वालापुर क्षेत्र में झूलती दुर्घटनाओं को दावत देती बिजली तारों को बदले जाने सहित जर्जर पोल हटाए जाने की मांग को लेकर बिना सूचना अघोषित कटौती एवं गर्मी सीजन में सप्लाई बंद न करने की मांग सहित कई मुख्य बिंदुओं पर महानगर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुनील सेठी एवं ज्वालापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष हरविंद्र सिंह ने रोशनाबाद कार्यालय पर अधीक्षण अभियंता प्रदीप कुमार विद्युत विभाग को पत्र सौंप की मांगे। इस अवसर पर अपनी बात रखते हुए महानगर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि हरिद्वार शहर में भूमिगत विद्युत लाइनों में कई जगह लापरवाही की वजह से दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है जो बारिशों के समय जनहित में बड़ी समस्या साबित होगी जिस पर विभाग को तत्काल कार्यवाही करते हुए जर्जर पोल सहित खुले बक्सों को बदला जाना चाहिए। भूमिगत लाइनों के ठेकदारों द्वारा कार्यों में देरी पर भी नाराजगी जताते हुए सुनील सेठी ने भूमिगत क्षतिग्रस्त कई लाइनों को बदलवाए जाने की भी मांग रखी। गर्मी सीजन पर विद्युत कटौती न की जाए एवं आवश्य समय विद्युत सप्लाई बंद करने की पूर्व सूचना जारी की जाए जिससे गर्मियों में व्यापारियों सहित स्थानीय जनता श्रद्धालुओं को परेशान न होना पड़े। ज्वालापुर अध्यक्ष व्यापार मंडल हरविंद्र सिंह ने ज्वालापुर में झूलती लटकती तारो एवं जर्जर पोल हटाए जाने की मांग करते हुए गर्मी सीजन पर ज्वालापुर क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई बाधित न करने की मांग की। इस अवसर पर मुख्य रूप से भूषण लाल अरोड़ा, अजय अनेजा, सुरेंद्र नरूला, सौरभ अरोड़ा, सोनू चौधरी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button