हरिद्वार

कनखल में नाबालिग से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला, परिजनों ने रंगे हाथ दबोचा आरोपी

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी को कथित तौर पर रंगे हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामले में पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, 15 मई 2026 को छोटी शाखन हाल निवासी कनखल निवासी पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर बताया कि उनके किराये के मकान में रहने वाला एक अन्य किरायेदार उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। परिजनों ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

एसएसपी के निर्देश पर तुरंत बनी पुलिस टीम, आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता और पीड़िता के नाबालिग होने को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजनाथ सिंह पुत्र स्वर्गीय देव कुमार निवासी ग्राम जमीरा, थाना मोफासिल, जिला भोजपुर आरा, बिहार हाल निवासी देवनगर कॉलोनी कनखल, हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र 42 वर्ष बताई जा रही है।

बिना सत्यापन किरायेदार न रखें-हरिद्वार पुलिस की अपील
घटना के बाद हरिद्वार पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि बिना पुलिस सत्यापन के किसी भी व्यक्ति को किराये पर कमरा न दें। पुलिस का कहना है कि किरायेदार सत्यापन न होने से कई बार आपराधिक प्रवृत्ति के लोग आसानी से रहकर वारदातों को अंजाम दे देते हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम, इस कार्रवाई में महिला उपनिरीक्षक सीमा आर्य, हेड कांस्टेबल कपिल देव चौहान, कांस्टेबल धीरज कंडारी और कांस्टेबल सुनील चौहान शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button