हरिद्वार

चर्चा: यूपी के तर्ज पर हो उत्तराखंड में भी एक्शन, “रीलबाज” पुलिसकर्मियों पर कसा जाए शिकंजा

रजत चौहान प्रधान सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। जहां इस समय सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर हर कोई मशहूर होने के लिए रिल्स बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहा है। तो वहीं उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां उत्तर प्रदेश पुलिस में वर्दी पहनकर सोशल मीडिया पर रील्स बनाने और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वाले पुलिसकर्मियों पर अब पुलिस मुख्यालय ने पूरी तरह शिकंजा कस दिया है। जानकारी के अनुसार डीजीपी मुख्यालय की मंजूरी के बाद अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अमिताभ यश ने एक बेहद कड़ा और महत्वपूर्ण आधिकारिक पत्र जारी किया है। इस आदेश के तहत, सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 का उल्लंघन करने वाले सेवारत और प्रशिक्षु (ट्रेनी) पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ तत्काल कड़ी विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं शहर में चर्चा है कि उत्तराखंड में भी यूपी की तर्ज पर विभागीय एक्शन हो, “रीलबाज” पुलिसकर्मियों पर शिकंजा कसा जाए। चर्चा है कि कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा रिल्स बनाकर वाह-वाही लूटने का काम किया जाता है जो कहीं ना कहीं नियमों को ताक पर रखकर उल्लंघन किया जा रहा है। शहर में चर्चा है कि कई बार देखा गया है कि घटना का खुलासा करने के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा वीडियो कैमरे में कैद कर अपनी इंस्टाग्राम फेसबुक समेत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ कर रहे है। जी हां सोशल मीडिया का प्लेटफार्म आज एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है कि जहां कई लाखों की तादात में फॉलोअर्स होने के कारण सोशल मीडिया प्लेटफार्म से पैसा कमाया जा रहा है। अब देखना यह होगा कि क्या यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड में भी “रीलबाज” पुलिस कर्मियों पर शिकंजा कसा जाएगा या नहीं यह तो अब आने वाला वक्त ही बताएगा।

Related Articles

Back to top button