हरिद्वार

महानिदेशक सूचना से मिले प्रेस क्लब अध्यक्ष व महामंत्री

निरस्त की गयी पत्रकारों की मान्यता बहाल करने की मांग की

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने देहरादून में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी से मुलाकात कर हरिद्वार जनपद में निरस्त की गयी पत्रकारों की मान्यता बहाल किए जाने की मांग की और ज्ञापन दिया। प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं महामंत्री ने महानिदेशक से विनम्रता पूर्वक विचार कर मान्यता बहाल किए जाने का अनुरोध किया। अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी ने बताया कि सकारात्मक और सार्थक वार्ता के दौरान महानिदेशक ने निरस्त मान्यताओं की पुनः गंभीरता से जांच करा कर मान्यता बहाल करने का ठोस आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button