हरिद्वार

हैवानियत की सारी हदें पार अपनी ही बेटियों की अस्मत लूटता रहा कलयुगी पिता, पुलिस ने दबोचा

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी पिता अपनी ही नाबालिग बेटियों की जिंदगी बर्बाद करता रहा। आरोपी अपनी 15 वर्षीय बड़ी बेटी के साथ लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा था, जबकि 14 वर्षीय छोटी बेटी के साथ भी छेड़छाड़ कर जबरदस्ती करने की कोशिश करता था। आरोपी अपनी पत्नी के साथ भी आए दिन मारपीट कर पूरे परिवार को दहशत में रखता था। पीड़ित परिवार का सब्र टूटने के बाद मामला थाना पथरी पहुंचा। महिला ने अपने पति शहजाद निवासी धनपुरा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चंद घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया वहीं अब पुलिस आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में, एसआई विपिन कुमार,एसआई शाहिदा परवीन कांस्टेबल अजीत तोमर सहित कांस्टेबल अनिल पवार आदि शामिल है।

Related Articles

Back to top button