श्रवण नाथ नगर में बाहरी ट्रेवल्स एजेंसी माफियाओं का राज, राज्य के ट्रेवल्स कारोबारियों को नुक्सान
गालियों में घरों के बाहर जबरन कार पार्क कर पैदल निकलना भी कर देते हैं अवरुद्ध
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार शहर में इन दिनों चारधाम यात्रा पूरे योवन पर है। हरिद्वार शहर में यात्रियों के हुजूम ने ट्रेवल्स कारोबारियों से लेकर होटल स्वामियों के चेहरों पर भी रौनक लौटा दी है, हालांकि पिछले कई महीनों से हरिद्वार मंदे की मार झेल रहा था, लेकिन चारधाम यात्रा के शुरू होने से तमाम व्यापारी काफी व्यस्त और खुश नजर आ रहा है।













