हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। लक्सर प्रेस क्लब में पत्रकारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसील कर्मचारी द्वारा प्रेस क्लब अध्यक्ष के साथ कथित अभद्रता के मामले को लेकर रणनीति बनाई गई।
पत्रकारों ने चेतावनी दी कि यदि 29 मई तक संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार व संरक्षक रजनीश धीमान ने कहा कि जब पत्रकारों के साथ ही अभद्र व्यवहार हो रहा है।
तो आम जनता के साथ अधिकारियों का रवैया कैसा होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण सैनी ने कहा कि पत्रकारों के साथ गलत व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि कर्मचारी का स्थानांतरण नहीं हुआ तो तहसील में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वहीं महामंत्री जाने आलम ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।









