लक्सर
Video: पत्रकारों के सम्मान में उतरे विधायक उमेश कुमार, कार्रवाई न होने पर तहसील बंद कराने की चेतावनी
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। लक्सर तहसील में पत्रकारों के साथ कथित अभद्रता का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस मामले में खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार भी पत्रकारों के समर्थन में खुलकर सामने आ गए हैं। विधायक उमेश कुमार ने एक वीडियो जारी कर जिला प्रशासन से पत्रकारों के साथ अभद्रता करने वाले तहसील कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने कहा कि लक्सर तहसील में पत्रकारों के साथ जो घटना हुई है, उसे जिला प्रशासन गंभीरता से ले और दोषियों पर उचित कार्रवाई करे। विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो तहसील को बंद कराया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि जब तक संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।









