रुड़की

ज्वैलर्स की दुकान में चोरी का खुलासा, लाखों के आभूषण बरामद

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) रुड़की। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने ज्वैलर्स की दुकान में हुई नकबजनी का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी साहिन निवासी शहीद नगर साहिबाबाद उत्तर प्रदेश को बड़ौत से दबोचा। उसके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से सोने के हार, मांग टीका, झुमके सहित करीब 152 ग्राम स्वर्ण आभूषण और लगभग 1399 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गंगनहर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह सफलता हासिल की। पुलिस आरोपियों के नेटवर्क और चोरी की अन्य वारदातों की भी जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button