राज्य मंत्री नितिन गौतम का भारतीय जागरूकता समिति ने किया भव्य स्वागत
मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। भारतीय जागरूकता समिति द्वारा राज्य मंत्री नितिन गौतम के सम्मान में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने नितिन गौतम को माला एवं पटका पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया तथा माँ गंगा से उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की है। समिति के अध्यक्ष एवं हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने कहा कि यह प्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि सरकार ने नितिन गौतम को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि नितिन गौतम समाज और जनहित के कार्यो के प्रति सदैव समर्पित रहे हैं तथा उनके नेतृत्व से प्रदेश को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने नितिन गौतम को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं हझ। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने नितिन गौतम के सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है। इस अवसर पर जगदीश लाल पहवा, प्रमोद कुमार, राजीव शर्मा, अनिल कुमार, विनीत चौहान, सिद्धार्थ प्रधान, प्रवीण कुमार, योगी रजनीश, मुरारी लाल वाधवा, विनय कुमार, कमल, विकास प्रधान, विपुल, अर्चना शर्मा, अंजली माहेश्वरी, अर्पिता सक्सेना, नेहा मालिक, रेनू शर्मा, रेनू डॉली सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।









