हरिद्वार

हत्या के फरार आरोपियों के घर पुलिस ने बजाए ढोल-नगाड़े

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। भगवानपुर के चर्चित कलीम हत्याकांड में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा और कस दिया है। माननीय न्यायालय के आदेश पर भगवानपुर पुलिस ने आरोपी अर्पित चौहान और ऋषिकेश सिंह के घर पहुंचकर ढोल-नगाड़ों के साथ 84 BNSS के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई की। पुलिस ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में न्यायालय में उपस्थित न होने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं। इससे पहले इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Related Articles

Back to top button