सलेमपुर बहादराबाद में अपूर्व सैनी का 11वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, शुभकामनाओं का लगा तांता
नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। सलेमपुर बहादराबाद में पंकज सैनी व अलका सैनी की पुत्री अपूर्व सैनी का 11वां जन्मदिन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। जन्मदिन समारोह में केक काटकर अपूर्व को लंबी आयु, उज्ज्वल भविष्य एवं सुखद जीवन की शुभकामनाएं दी गईं। पूरे आयोजन में परिवारजनों, रिश्तेदारों और मित्रों ने मिलकर खुशी का इजहार किया वही बच्चों ने विभिन्न खेलों और मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। इस अवसर पर सार्थक, प्रियांश सैनी, प्रदीप शर्मा, दीप्ति वर्मा, प्रीति, आचार्य प्राणनाथ, संगीता प्रजापति, सोनू, अनुज सैनी, गौरव श्रीवास्तव, दीपक भारद्वाज, कुलवीर चौधरी, स्वाति वर्मा, अनिकेत, पीयूष, आकांक्षा सैनी, विमल कुमार सहित बड़ी संख्या में परिजन व गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने अपूर्व सैनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह का समापन सभी अतिथियों के लिए आयोजित स्नेहभोज के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।









