हरिद्वार

कांवड़ मेले की तैयारियों पर डीएम सख्त, सभी विभागों को समयबद्ध कार्य पूरे करने के निर्देश

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। डीएम ने कानून-व्यवस्था, यातायात, पार्किंग, बैरिकेडिंग, पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली,अग्निशमन, खाद्य सुरक्षा व आपदा प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और भोजनालयों में रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं से अधिक कीमत न वसूली जा सके। साथ ही कांवड़ मार्गों के गड्ढे भरने, झाड़ियों की छंटाई, घाटों की मरम्मत, सुरक्षा चेन लगाने और सभी आवश्यक कार्य मेले से पहले हर हाल में पूरे करने के निर्देश दिए डीएम मयूर दीक्षित ने विभागीय अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर कमियों का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

Related Articles

Back to top button