हरिद्वार
80 किलो गोमांस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
गोकशी के औजार बरामद, जंगल में गोकशी कर बेचने जा रहे थे मांस

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। गौकशी और गोमांस तस्करी के खिलाफ पथरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोगीवाला रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दोनों आरोपियों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से 80 किलो गोमांस, दो छुरियां, कुल्हाड़ी और मांस तौलने के उपकरण बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने जंगल में गोकशी कर मांस बिक्री के लिए ले जाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इरफान निवासी धनपुरा और खुर्शीद निवासी घिस्सुपुरा, थाना पथरी के रूप में हुई है।पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त सुपर स्प्लेंडर बाइक भी कब्जे में ली है।









