हरिद्वार

पथरी में महिला से गैंगरेप और लूट का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में तमंचे के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म और लूट की सनसनीखेज वारदात का पथरी पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया तमंचा, चाकू, बाइक, लूटे गए झुमके और मोबाइल के टूटे हुए पार्ट्स बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक 7 जुलाई की रात महिला अपने बच्चे के साथ घर पर थी, तभी आरोपियों ने तमंचा दिखाकर उसके साथ गैंगरेप किया और कानों के झुमके लूटकर फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर 8 जुलाई को थाना पथरी में मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास साक्ष्य जुटाए, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और लगातार दबिश दी। 14 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर पथरी जंगल के पास से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने वारदात कबूल कर ली, जिसके आधार पर दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम, शेखर, अरुण तीनों निवासी दुर्गागढ़, थाना पथरी और विकास निवासी महाखड़ी, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button