हरिद्वार

24 घंटे में हरिद्वार पुलिस ने चोरी की स्कूटी बरामद कर आरोपी दबोचा

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी हुई स्कूटी को महज 24 घंटे के भीतर बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली नगर में 21 जुलाई 2026 को आर्यनगर, ज्वालापुर निवासी राजेन्द्र कुमार अरोड़ा ने अपनी सुजुकी एक्सेस स्कूटी चोरी होने की लिखित तहरीर दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा संख्या 360/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश तथा प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की सहायता से जांच आगे बढ़ाई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दीपक सैनी पुत्र स्वर्गीय चन्द्रपाल सिंह, निवासी सीतापुरी, थाना कटघर, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) को चोरी की गई नीले रंग की सुजुकी एक्सेस स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद स्कूटी को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा, उपनिरीक्षक हाकम सिंह, कांस्टेबल सौरभ नौटियाल तथा कांस्टेबल सुमित कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल चोरी की वारदात का शीघ्र खुलासा हुआ, बल्कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भी स्पष्ट संदेश गया है।

Related Articles

Back to top button