हरिद्वार

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लेबल के सॉस की 351 बोतलें मौके पर सीज

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की सख्ती का दिख रहा असर, लगातार छापेमारी से मचा हुआ हड़कंप

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की सख्ती का असर दिखाई दे रहा है, लगातार खाद्य विभाग की छापेमारी से संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है, जानकारी के मुताबिक खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को छापेमारी करते हुए सॉस की 331 बोतलों पर शिकंजा करते हुए सीज की कार्रवाई की है। वहीं इस बाबत पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि जनपद में लगातार मिल रही शिकायतों एवं बाजारों में बिना लेबल के सॉस की बोतलों की बिक्री संबंधी सूचनाओं के आधार पर बुधवार को उपयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के एवं उनके नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन एवं पवन कुमार की टीम द्वारा मतलबपुर, रूड़की स्थित सॉस निर्माण इकाई “मां भगवती फूड्स” पर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान इकाई में बिना लेबल की वेजिटेबल सॉस की 351 बोतलों को मौके पर सीज किया गया। जांच में पाया गया कि बोतलों पर लेबल के ऊपर बैच नंबर, निर्माण तिथि, एस्पायरी तिथि, निर्माता का नाम एवं पता, एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर तथा इंग्रीडिएंट्स सूची आदि अंकित नहीं थे। उन्होंने बताया कि मौके पर निर्मित वेजिटेबल सॉस सहित 02 नमूने संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेजे गए साथ ही 8 क्विंटल सॉस है,जिसकी अनुमानित लगभग 32 हजार रुपए है जिसको मौके पर नष्ट कराए गए तथा उक्त अनियमितयो का कारण सॉस ए अन्य खाद्य पदार्थों के निर्माण संग्रह एवं विक्रय पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी गई है। नोटिस फैक्ट्री के गेट पर चस्पा कर दिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों के निर्माण, संग्रहण एवं वितरण में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित इकाइयों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button