हरिद्वार

शकंर डेरी के घर आबकारी विभाग का छापा, अवैध शराब का जखीरा देख टीम के उड़े होश

देसी, अंग्रेजी समेत बीयर के ब्रांड हुए बरामद, शराब तस्करों में मची खलबली

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। सावन के पहले ही दिन आबकारी विभाग की टीम को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। जी हां शहर के एक मुख्य चौराहे पर मिनी ठेके के नाम से मशहूर शंकर डेरी के घर पर आबकारी विभाग की छापेमारी से हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने घर पर छापा मारा तो अवैध शराब का जखीरा देख टीम के होश उड़ गए।

गौरतलब है कि शहर के एक मुख्य चौराहे रानीपुर मोड़ पर शंकर डेरी के नाम से मशहूर मिनी ठेका हर किसी की जुबान पर बड़ी आसानी से आ जाता है। जी हां शहर में मिनी ठेका एक चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने को लेकर आबकारी आयुक्त द्वारा छेड़े गए विशेष प्रवर्तन अभियान में हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद बिंजोला के नेतृत्व में टीम द्वारा अवैध शराब पर लगातार छापेमारी की जा रही है। बृहस्पतिवार की शाम आबकारी विभाग की छापेमारी से जहां शराब तस्करों में खलबली मच गई है, तो वहीं सावन के पहले ही दिन आबकारी विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

वही इस बाबत पर जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद बिंजोला ने बताया कि लगातार अवैध शराब की बिक्री को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान ने टीम के साथ मिलकर राजीव नगर हरिद्वार स्थित शंकर डेरी के घर पर छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी, देसी और बियर बरामद की है।

उन्होंने बताया कि घर के अंदर से छापेमारी के दौरान 138 टेट्रा पैक देसी मदिरा माल्टा ब्रांड, रॉयल स्टैग 90 पव्वे, 8 पीएम 22 पव्वे, ब्लेंडर्स प्राइड 33 पव्वे, इमेजिन वोडका 4 पव्वे अंग्रेजी शराब समेत 42 कैन बियोंग बियर बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Related Articles

Back to top button