हरिद्वार

हरिद्वार में धूमधाम से मनाया गया युवा कांग्रेस का 66वां स्थापना दिवस मनाया गया

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। भारतीय युवा कांग्रेस के 66वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज हरिद्वार में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल के संयोजन में किया गया।

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने, युवाओं की आवाज को बुलंद करने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि युवा कांग्रेस हमेशा युवाओं, छात्रों, बेरोजगारों, किसानों और आम जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है और आने वाले समय में भी युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी।

कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नितिन तेश्वर, पूर्व जिला अध्यक्ष कैश कौशिक खुराना, एससी विभाग के अध्यक्ष मनोज जटाव जी पार्षद विक्की भूषण जी, पार्षद प्रत्याशी स्मर्थ अग्रवाल, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विवेक जगरिया, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष यश शर्मा, यूथ कांग्रेस प्रत्याशी संजय कुमार जी सहित युवा कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को युवा कांग्रेस के 66वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। युवाओं को एकजुट कर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करना और उनकी आवाज को सरकार तक पहुंचाना युवा कांग्रेस की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा आने वाले समय में युवाओं के मुद्दों को लेकर निरंतर संघर्ष करने के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button