
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। मंगलवार को श्रावण मास की शिवरात्रि पर्व पर तीर्थनगरी हरिद्वार आए शिवभक्तों को रेलवे रोड़ के व्यापारियों ने फल वितरित किए। इस मौके पर महालक्ष्मी व्यापार मंडल अध्यक्ष विष्णु अरोड़ा व संयोजक एवं शहर उपाध्यक्ष संजय चौहान ने कांवड़ियों को फल वितरित करते हुए संयुक्त रूप से कहा कि गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों को प्रसाद के रूप में फल वितरित करने से मन को शांति मिलती है। कहा कि तमाम राज्यों से गंगाजल लेने आ रहे शिवभक्त हरिद्वार के अतिथी हैं।

अतिथी स्वागत की परंपरा का पालन करते हुए सभी को शिवभक्तों की सेवा में योगदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेवा के कार्यों से ही व्यापारी संगठन को पहचान मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि निस्वार्थ सेवा भाव से की गई सेवा अवश्य ही फलदाई होती है। लंबी दूरी तय करके शिव भक्त कावड़िएं धर्म नगरी पहुंचते हैं। कांवड़ मेला संपन्न होने पर भी दोनों ने मेला प्रशासन को बधाई दी। कहा कि डीएम व एसएसपी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज इतना बड़ा विशाल मेला निर्विघ्न संपन्न हो गया। इस अवसर पर रमेश अरोड़ा, रामनाथ, किशोर, रोहिनी, तनिषा, उत्कर्ष, स्वाती, रिंकू, शैंकी, जनक प्रसाद, संदीप आदि मौजूद रहे।









