हरिद्वार

कांवड़ मेला ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य पर नरेंद्र राठी सम्मानित

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) कांवड़ मेला 2026 के दौरान उत्कृष्ट ड्यूटी, अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के लिए कोतवाली रुड़की में तैनात अपर उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह राठी को अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था उत्तराखंड द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। गणेशपुर पुल टैंक चौक पर नरेंद्र राठी ने दिशा-सूचक फ्लेक्स बोर्ड लगाकर कांवड़ियों के सुगम आवागमन और यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाद में नगला इमरती हाईवे डायवर्जन पर भारी डाक कांवड़ दबाव के बीच भी उन्होंने यातायात को व्यवस्थित कराने में अहम योगदान दिया। उनकी निष्ठा, लग्न, विनम्रता और दृढ़ता की आमजन, मीडिया, पुलिस अधिकारियों एवं ड्यूटी में तैनात कर्मियों ने सराहना की। उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान मिलने पर उनका मनोबल बढ़ा।

Related Articles

Back to top button