हरिद्वार

कावंड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील अरोड़ा ने दी डीएम और एसएसपी को बधाई

डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह ने कुशलता ओर सूझबूझ से किया व्यवस्थाओं का संचालन: सुनील अरोड़ा

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील अरोड़ा ने कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और उनकी पूरी टीम बधाई देते हुए पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली की सराहना की है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे ओर गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। इतनी विशाल संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के बावजूद डीएम और एसएसपी ने हरिद्वार शहर की यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को जिस कुशलता और सूझबूझ के साथ संचालित किया। वह निश्चित रूप से सराहनीय है। विशेष रूप से इस बात की प्रशंसा की जानी चाहिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान आम हरिद्वारवासी को किसी बड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की आस्था और हरिद्वार की जनता की सुविधा के बीच बेहतर संतुलन स्थापित किया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने जिस कुशलता से जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, सफाई कर्मियों, यातायात पुलिस सहित अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों के बीच समन्वय स्थापित कर जिस कुशलता से विशाल कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराया है। उसके लिए पूरा हरिद्वार डीएम और एसएसपी का आभारी है। यह सफलता केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि हरिद्वार की जनता, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवकों और कांवड़ यात्रियों के सहयोग की भी सफलता है। सभी ने मिलकर हरिद्वार की अतिथि देवो भवः की परंपरा को कायम रखा। करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

Related Articles

Back to top button