हरिद्वार

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में होगा राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में “रसायन विज्ञान, बायोपॉलिमर एवं सतत पदार्थों में उभरती प्रवृत्तियां” विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 18 अगस्त को किया जाएगा। सम्मेलन में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं शोध संस्थानों से वैज्ञानिक, शिक्षाविद, शोधार्थी एवं विद्यार्थी सहभागिता करेंगे।

सम्मेलन में हरित रसायन, प्राकृतिक उत्पाद, नैनो प्रौद्योगिकी एवं नैनो उत्प्रेरण, स्वास्थ्य एवं ऊर्जा, विद्युत रसायन एवं उत्प्रेरण, रसायन विज्ञान एवं औषधि अभिकल्पना में कृत्रिम बुद्धिमत्ता तथा जल शोधन एवं पर्यावरणीय उपचार के लिए सतत अवशोषक पदार्थों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ विचार-विमर्श करेंगे। शोधार्थियों को मौखिक एवं पोस्टर प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने शोध कार्य प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

सम्मेलन का उद्देश्य वैज्ञानिक अनुसंधान, नवाचार एवं सतत विकास को बढ़ावा देना तथा पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों के विकास की दिशा में शोध को प्रोत्साहित करना है। सम्मेलन के माध्यम से युवा शोधकर्ताओं को विशेषज्ञों के साथ संवाद, ज्ञान के आदान-प्रदान एवं भविष्य में शोध सहयोग के लिए महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध कराया जाएगा।
सम्मेलन की अध्यक्ष प्रोफेसर अंजलि गोयल, समन्वयक प्रोफेसर आर.के. शुक्ला, सह-समन्वयक प्रोफेसर आभा शुक्ला, संयोजक डॉ० जसपाल सिंह तथा आरडीसी समन्वयक डॉ० सुभाष हैं। आयोजन सचिव डॉ० रविंद्र कुमार, सह-आयोजन सचिव डॉ० मनीला, पंजीकरण संयोजक डॉ० राजदीप मलिक, तकनीकी सत्र समन्वयक डॉ० प्रशांत तेवतिया तथा मीडिया समन्वयक डॉ० जे.आर. मीना होंगे।

Related Articles

Back to top button