हरिद्वार

रानीपुर विधानसभा में 2027 के चुनाव की तैयारी तेज, तौफीक अहमद ने किया जीत का दावा

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। आजाद समाज पार्टी की ओर से रानीपुर विधानसभा क्षेत्र-26 से दावेदारी कर रहे तौफीक अहमद ने प्रेस वार्ता कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और पार्टी की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए रानीपुर विधानसभा क्षेत्र से आगे बढ़ने की जिम्मेदारी दी है, जिसके लिए वह पार्टी नेतृत्व के आभारी हैं। तौफीक अहमद ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा, मेहनत और मजबूती के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, क्षेत्रीय विकास और युवाओं के भविष्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। इन मुद्दों को लेकर वह लगातार जनता के बीच जाएंगे और लोगों की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनकर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना होना चाहिए। तौफीक अहमद ने कहा कि आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी समाज कमजोर, वंचित, गरीब, मजदूर, किसान और युवाओं की आवाज को लगातार मजबूती से उठाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में घर-घर जाकर जनता से संवाद किया जाएगा और क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए संघर्ष किया जाएगा। तौफीक अहमद ने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव रानीपुर क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूती और जनता के समर्थन के दम पर आजाद समाज पार्टी रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में एक मजबूत विकल्प के रूप में सामने आएगी। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा 2027 में रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में भीम आर्मी का परचम लहराएगा। और जो पार्टी नेतृत्व ने जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वह पूरी ईमानदारी, मेहनत और निष्ठा के साथ निभाएंगे। प्रेस वार्ता के अंत में तौफीक अहमद ने आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियान को और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button