हरिद्वार

सुनार कारोबारी से शिवलोक कॉलोनी में लूट, बाइक सवार तीन लुटेरों ने दिया अंजाम

अंधेरे का उठाया फायदा, पोश कॉलोनी में मचा हड़कंप-तलाश में जुटी पुलिस

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शिवलोक कॉलोनी में शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब बाइक सवार तीन लुटेरों ने एक लूट की घटना को अंजाम देते हुए पुलिस को चुनौती दी।

जानकारी के मुताबिक मामला शुक्रवार रात 11:30 बजे का है जब शिवलोक क्षेत्र कॉलोनी अंधेरे में छाया हुआ था, जी हां कल रात शिवलोक कॉलोनी की बत्ती गुल हो रखी थी, जिसका फायदा उठाते हुए बाइक सवार लुटेरों ने सुनार कारोबारी से लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

वहीं इस बाबत पर रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि शिवलोक कॉलोनी निवासी फेस 3 प्रदीप शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि कल रात कनखल से दीप ज्वैलर नाम से अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था।

उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार रात 11:30 बजे करीब शिवलोक कॉलोनी में घर पहुंचने से पहले बाइक पर तीन अज्ञात व्यक्तियों ने मेरे पर हमला कर दिया ओर मेरा बैक छीन कर फरार हो गए।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बैग में एक मोबाइल फोन, 10 ग्राम चांदी ओर दुकान की चाबी पीड़ित द्वारा बताई गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस बाइक सवार लुटेरों की तलाश कर रही है, जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

वहीं कल रात की घटना को लेकर क्षेत्र वासियों में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं और आमजन की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button