हरिद्वार

3.5 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। नशा मुक्त देवभूमि 2026 अभियान के तहत रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 6.63 ग्राम अवैध स्मैक, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3.5 लाख रुपये बताई गई है, बरामद की। पुलिस टीम ने क्षेत्र के जमालपुर खुर्द जाने वाले कच्चे रास्ते से विपिन निवासी विष्णुलोक कॉलोनी, रानीपुर को दबोचा। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत सात मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ कर नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Back to top button