पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, ढंडेरा गोली कांड का खुलासा
एक बदमाश घायल, दो बदमाशों की तलाश जारी-गोली लगने पर निकला सच

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हरिद्वार की कोतवाली रुड़की पुलिस और बदमाशों के बीच तड़के सुबह ही मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गोली लगने से घायल हो गया और दो बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस आलाधिकारियों ने घटना स्थल की जानकारी लेते हुए घायल बदमाश को उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा गया है। बदमाश के गोली लगने के बाद सच बोलते हुए पुलिस के होश उड़ा दिए।

जानकारी के अनुसार एक दिन पूर्व हुए ढंडेरा में अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए 26 वर्षीय अमन को मौत के घाट उतार दिया था, जिसके चलते क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। वही सरगर्मी से तलाश कर रही पुलिस को तड़के ही एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बाइक सवार तीन बदमाशों का पीछा कर रही पुलिस पर बदमाशों द्वारा फायरिंग कर दी, पुलिस के जवानों ने जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को ढेर करते हुए घायल कर दिया है, जिसका उपचार चल रहा है और दो बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।

वहीं इस बाबत पर अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद सुयाल ने बताया कि रुड़की कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बदमाशों और पुलिस के बीच आज सुबह मुठभेड़ हुई है। जिसमें जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया है, ओर दो मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए है। अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि एक दिन पूर्व हुए ठेके कारोबारी की हत्या के मामले में अलग-अलग पुलिस टीम गठित कर बदमाशों की तलाश की जा रही थी।

उन्होंने बताया कि मुखबिर सूचना पर नगला इमरती के पास बाइक पर सवार तीन लोगों को रोका गया तो पुलिस पर ही जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जिसमें जबानी फायरिंग ने घायल बदमाश सौरभ पुत्र देशराज निवासी ढडेरा घायल हुआ है, बदमाश द्वारा बताया गया कि जो कल अमन की हत्या की गई है वह हम तीन लोगों द्वारा की गई है मौके से भागे हुए दो बदमाशों की तलाश में काम्बिग की जा रही है, ओर आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।









