हरिद्वार

गौकशी के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, गिरफ्तारी से बचने को बदल रहे थे ठिकाने

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। सुल्तानपुर क्षेत्र में गौ मांस के अवशेष बरामद होने के मामले में लक्सर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोशियारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दबिश देकर शमीम करैशी उर्फ रैना, मोबिन, मेहताब, तासीन और वसीम को लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। सभी आरोपी सुल्तानपुर और मोहम्मदपुर कुन्हारी के निवासी हैं आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वही आरोपियों को पुलिस न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी कर रही है।

Related Articles

Back to top button