लक्सर

लक्सर की सियासत में आनंद का पलटवार, धमकी और क्षेत्रवाद पर भाजपा को घेरा

Video: मुख्यमंत्री को भी लक्सर से चुनाव लड़ने की खुली चुनौती

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। लक्सर में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने पूर्व विधायक संजय गुप्ता के वोट न देने पर लोगो के पेट मे कीड़े पड़ने वाले कथित बयान पर हमला बोलते हुए कहा कि वोट न देने पर जनता को धमकाना लोकतंत्र का अपमान है।

वहीं उन्होंने भाजपा नेता अजय वर्मा की कथित क्षेत्रवाद वाली टिप्पणी पर कहा कि उत्तराखंड को पहाड़ और मैदान के नाम पर बांटने की राजनीति बंद होनी चाहिए। आनंद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी लक्सर से चुनाव लड़ने की खुली चुनौती देते हुए कहा कि लक्सर में फैसला किसी नेता का नहीं, बल्कि जनता का होगा। उन्होंने कहा, वोट जनता का है, फैसला जनता का है और भविष्य भी जनता ही तय करेगी।

Related Articles

Back to top button