हरिद्वार

हरिद्वार पुलिस का दमदार प्रदर्शन, कुश्ती में दूसरा और आर्म रेस्लिंग में तीसरा स्थान

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। उधमसिंह नगर में 17 से 19 अगस्त तक आयोजित 24वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता में हरिद्वार पुलिस ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने कुश्ती में द्वितीय और आर्म रेस्लिंग में तृतीय स्थान हासिल किया। महिला कांस्टेबल पूजा भट्ट ने 56 किलो कुश्ती, 56 किलो आर्म रेस्लिंग और 59 किलो बॉडी बिल्डिंग में प्रथम स्थान हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं कांस्टेबल कविता बुटोला, भारती रावत और रजनी बिष्ट ने भी विभिन्न भार वर्गों में पदक जीते। पुलिस कार्यालय में टीम से मुलाकात कर एसएसपी नवनीत सिंह ने खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए अभी से तैयारियां मजबूत करने तथा खिलाड़ियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए

Related Articles

Back to top button