हरिद्वार

पुलिस ने किया चेन लूट के आरोपियों को गिरफ्तार

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। कांवड़ मेले के दौरान हुई चेन लूट की घटना का खुलासा करते हुए थाना कनखल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गयी चेन बरामद की गयी है। आरोपियों ने कांवड़ मेले की भीड़ का फायदा उठाकर चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया था। एक आरोपी हत्या के प्रयास और अवैध हथियार रखने के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि जगजीतपुर निवासी कुश शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर कांवड़ मेले के दौरान बाइक सवार 2 अज्ञात युवकों द्वारा बैरागी कैंप में उनकी पत्नी के गले से चेन छीन जे जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद गठित पुलिस टीम ने जांच पड़ताल के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए जियापोता के पास से भूदेव पुत्र राजेश कुमार गली नंबर 29 नेहरू रोड कोतवाली बड़ौत उत्तर प्रदेश व करण पुत्र सतपाल निवासी गली नंबर 8 मोहनपुरी गोण्डा चौक थाना भजनपुरा नई दिल्ली को गिरफ्तार कर उनके लूटी गयी चेन बरामद कर ली। पत्रकारवार्ता के दौरान सीओ सिटी शिशुपाल सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस टीम में एसएचओ देवेन्द्र सिहं रावत, एसएसआई अनुज सिंह, एसआई नरेन्द्र सिंह, एसआई अमित नौटियाल, एसआई पुष्कर सिंह चौहान, एएसआई मुन्ना नेगी, कांस्टेबल उमेद सिंह, सतेन्द्र रावत, भूपेंद्र सिंह, विशन चौहान, जितेन्द्र राणा, सीआईयू इंस्पेक्टर नरेन्द्र सिंह बिष्ट व कांस्टेबल वसीम शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button