हरिद्वार

नन्ही छात्राओं ने SSP नवनीत सिंह की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र, कप्तान ने दिया सुरक्षा का वचन

देवभूमि स्कूल की छात्राओं ने एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचकर मनाया रक्षाबंधन पर्व

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देवभूमि स्कूल की छात्राएं अपनी शिक्षिकाओं के साथ एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचीं। छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को चंदन का टीका लगाकर उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और उनसे रक्षा का वचन लिया। इस अवसर पर एसएसपी नवनीत सिंह ने छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया और उनकी पढ़ाई, भविष्य की योजनाओं तथा करियर को लेकर बातचीत की। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्राओं को बेहतर करियर के लिए जरूरी टिप्स दिए और लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। एसएसपी ने छात्राओं को सोशल मीडिया के नियंत्रित एवं संतुलित इस्तेमाल की सलाह देते हुए कहा कि पढ़ाई और भविष्य के लक्ष्य से भटकाने वाली गतिविधियों से दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने सोशल मीडिया के साथ-साथ अनजान लोगों से जरूरत से ज्यादा नजदीकी को भी नुकसानदायक बताते हुए छात्राओं को सतर्क और जागरूक रहने की सीख दी। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के साथ आए शिक्षकों ने भी एसएसपी नवनीत सिंह का आभार जताया। इसके बाद ब्रह्मकुमारी बहनों ने एसएसपी से भेंट कर उनकी कलाई पर राखी बांधी और उन्हें रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button