हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना पथरी पुलिस ने एक आरोपी को तमंचे व कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के एसएसपी के निर्देशों के क्रम में पथरी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने फेरूपुर चौकी अंतर्गत घारीवाला टिकोला तिराहा के पास संदेह होने पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम विनीत चौहान पुत्र बिरमपाल निवासी ग्राम धारीवाला थाना पथरी बताया। उसने बताया कि तमंचे का इस्तेमाल वह शौकिया तौर पर क्षेत्र में लोगों पर प्रभाव जमाने के लिये करता था। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकद्मा दर्ज करने के साथ तमंचा कहां से खरीदा गया है, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है। पुलिस टीम में फेरूपुर चौकी प्रभारी एसआई मोहन कठैत, कांस्टेबल मुकेश चौहान, सुरेश चौहान, रविन्द्र बिष्ट शामिल रहे।









