हरिद्वार

रानीपुर कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा स्मैक तस्कर

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को 12.08 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्मैक स्मैक बेचकर कमाई गए 1200 रुपये नकद, मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी बरामद की है।पुलिस के मुताबिक बीते दिन सुमन नगर तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक्टिवा को रोककर चालक मुन्तहिर निवासी गढ़ नंबर 1 रानीपुर की तलाशी ली गई। जिसके पास से स्मैक बरामद हुई बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 36 हजार रुपये बताई गई है। पूछताछ में आरोपी ने स्मैक रहमतपुर निवासी एक महिला से लाने की बात बताई। वही पुलिस महिला की भी भूमिका की जांच करते हुए उसकी तलाश में जुटी है। साथ ही आरोपी के खिलाफ रानीपुर कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी, चौकी प्रभारी सुमन नगर, पुनीत दनौसी,एसआई पूजा पाण्डेय, कांस्टेबल महेन्द्र तोमर सहित कांस्टेबल हरीश राणा आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button