हरिद्वार

नकाबपोश बदमाशों ने दुकान पर बैठे युवक को मारी गोली, मौत-मचा हड़कंप

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार की बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में समय हड़कंप मच गया जब नकाबपोश बदमाशों ने एक दुकान पर बैठे 26 वर्षीय युवक हैप्पी को गोली मार दी, गोली की आवाज से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बहादराबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक अशोक सिरसवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, ओर घटना का निरीक्षण करते हुए क्षेत्र में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मामला देर शाम सोमवार का बताया जा रहा है, जहां दुकान पर बैठा बाइक मिस्त्री को नकाबपोश बदमाशों ने तीन गोलियां मारकर घायल कर दिया, ओर हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार हैप्पी अपनी मोटरसाइकिल की दुकान पर बैठा था इस दौरान तीन नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और अचानक उस पर दो से तीन राउंड फायर कर दी। गोली लगते ही युवा लहूलुहान होकर नीचे गिर गया, जहां उसे अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत हो गई।

वहीं पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए है, गोली कांड के पीछे की क्या वजह है हमलावर कौन थे, पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

खबर लिखे जाने तक ये जानकारी प्राप्त हुई। वहीं पूरे मामले को लेकर क्षेत्र वासियों में चर्चा का विषय बना हुआ है, और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button